माधवन का काम कम, पैसा ज्यादा
बॉलीवुड अभिनेता आर.माधवन को आगामी फिल्म 'आपके लिए हम' में अभिनय करने के लिए एक करोड़ रुपये मिले हैं।
महिलाओं पर केंद्रित इस फिल्म में अभिनेत्री जया बच्चन, आयशा टाकिया और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में दिखेंगी। फिल्म में माधवन का किरदार काफी छोटा है।
फिल्म का निर्देशन रेवती वर्मा कर रही हैं। वर्मा ने कहा, "महिला केंद्रित फिल्म के लिए पुरुष कलाकार को खोजना काफी कठिन होता है। हम माधवन को एक करोड़ रुपये में से 25 लाख रुपये दे चुके हैं। उन्होंने हमारे साथ पांच शूटिंग भी की है।"
फिल्म का पहले नाम 'चासनी' रखा गया था लेकिन जया बच्चन ने नाम पर एतराज जता दिया था, जिसके बाद फिल्म का नाम 'आपके लिए हम' रखा गया।
aap ke liye hum ayesha takia आपके लिए हम आयशा टाकिया जया बच्चन माधवन रवीना टंडन रेवती वर्मा jaya bachchan madhavan raveena tandon revathy varma


Click it and Unblock the Notifications