100 करोड़ी निर्देशक.. और 10 साल बाद साथ आएंगे दो सुपरस्टार.. अजय देवगन और....
रिपोर्ट्स की मानें तो लव रंजन अपनी अगली फिल्म रणबीर कपूर के साथ बनाना चाहते हैं। यह एक रोमांटिक- कॉमेडी होगी। लेकिन ताजा खबरों के अनुसार, वह फिल्म में एक और सुपरस्टार की एंट्री चाहते हैं.. और वो हैं अजय देवगन। फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। लव रंजन ने कहा कि स्क्रिप्ट खत्म करने के बाद ही एक्टर्स फाइनल करेंगे। लेकिन रणबीर को अप्रोच करने की बात पर उन्होंने हामी भरी है।
PICS: दूल्हा बन गए आनंद आहूजा, सोनम कपूर की शादी की LIVE अपडेट
लव रंजन के कहा कि फिलहाल इस फिल्म पर काम शुरु करने में काफी समय है। मैं पहले स्क्रिप्ट पर आराम से काम करना चाहता हूं। हां, रणबीर से इस बारे में बात हुई, लेकिन फिलहाल कुछ फाइनल नहीं है। बता दें, फिलहाल लव रंजन एक फिल्म प्रोड्यूस भी कर रहे हैं, जिसमें मुख्य किरदार अजय देवगन निभा रहे हैं।

कोई शक नहीं कि सोनू के टीटू की सफलता के बाद लव रंजन बॉलीवुड के ए- लिस्टर्स को भी अपनी फिल्मों के लिए अप्रोच कर रहे हैं। जाहिर है सोनू के टीटू की स्वीटी से निर्देशक 100 करोड़ी क्लब में एंट्री ले चुके हैं। खास बात है कि यदि अजय देवगन और रणबीर इस फिल्म के लिए हामी भर देते हैं.. तो इन दो सितारों को हम लगभग 10 सालों के बाद साथ साथ बड़ी स्क्रीन पर देंखेगे। इससे पहले 2010 में फिल्म राजनीति में दोनों साथ दिखे थे।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications