अजय देवगन नहीं, लव रंजन की अगली फिल्म में दिखेंगे ये दो सुपरस्टार्स, सुपरहिट जोड़ी!

अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ लव रंजन ने जोर शोर से अपनी अगली फिल्म की घोषणा की थी। लेकिन पिछले दिनों अफवाहें शुरु हुई कि यह फिल्म अब डिब्बाबंद हो चुकी है क्योंकि अजय देवगन ने इस प्रोजेक्ट से हाथ पीछे खींच लिये हैं। अजय देवगन फिलहाल बैक टू बैक फिल्मों में व्यस्त हैं, लिहाजा उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया है।

वहीं, अब खबरें सामने आ रही है कि लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बनेगी। यह एक रोमांटिक होगी। लव रंजन ने इसकी स्क्रिप्ट पर काम करना भी शुरू कर दिया है। ये फिल्म 2020 फरवरी तक शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर और दीपिका ने इस फिल्म के लिए हामी भी भर दी है और निर्देशक को डेट्स भी दे दिये हैं। फिल्म 2020 के अंत तक रिलीज हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X