लस्ट स्टोरीज की ये बोल्ड हसीना है जया बच्चन की बहू, शादी में ऐश्वर्या राय ने भी की थी खूब मस्ती

Jaya Bachchan, Tillotama Shome

एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम अपनी लेटेस्ट वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' की सफलता के साथ हाई लेवल पर हैं। नेटफ्लिक्स सीरीज में नीना गुप्ता, कुमुद मिश्रा, काजोल, अमृता शुभाष, मृणाल ठाकुर, तमन्ना भाटिया और कई अन्य कलाकार हैं। सीरीज में तिलोत्तमा ने एक कामकाजी महिला 'इशिता' की भूमिका निभाई है। जहां फैंस को उनका किरदार काफी पसंद आया है, वहीं तिलोत्तमा का निजी जीवन हमेशा मीडिया से छिपा रहा। दिलचस्प बात यह है कि 35 वर्षीय अभिनेत्री ने जया बच्चन के भांजे कुणाल रॉस से शादी की है।

साल 2015 में एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम ने कुणाल रॉस से शादी की है। इस कपल ने गोवा में शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। हालांकि, इसके बारे में रोमांचक बात यह थी कि पूरा बच्चन परिवार इनकी शादी में शामिल हुआ था। तिलोत्तमा जया बच्चन की बहन नीता भादुड़ी की बहू हैं।

तिलोत्तमा शोम और कुणाल रॉस ने बंगाली तरीके से शादी की थी। गोल्डन बॉर्डर वाली रेड बनारसी साड़ी में दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके लुक को मुकुट से पूरा किया गया था। बता दें कि मुकुट और टोपोर पारंपरिक रूप से दूल्हा और दुल्हन द्वारा उनके बंगाली विवाह समारोह के हिस्से के रूप में पहने जाने वाले हेडगियर हैं।

तिलोत्तमा शोम और कुणाल रॉस ने बंगाली तरीके से शादी की थी। गोल्डन बॉर्डर वाली रेड बनारसी साड़ी में दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके लुक को मुकुट से पूरा किया गया था। बता दें कि मुकुट और टोपोर पारंपरिक रूप से दूल्हा और दुल्हन द्वारा उनके बंगाली विवाह समारोह के हिस्से के रूप में पहने जाने वाले हेडगियर हैं।

अपनी साली के बेटे की बंगाली शादी में शामिल होने के बाद अमिताभ बच्चन ने एक भावुक ट्वीट किया था। उन्होंने शानदार बंगाली रस्मों के बारे में ट्वीट किया था और खुलासा किया था कि वह पूरे रस्मों पर एक किताब लिख सकते हैं और इसे मजेदार बताया था।

जया बच्चन की दो बहनें हैं, नीता भादुड़ी और रीता भादुड़ी। जहां रीता भादुड़ी ने अभिनेता राजीव वर्मा के साथ शादी की है, वहीं उनकी बहन नीता भादुड़ी ने हॉवर्ड रॉस के साथ शादी की है। कुणाल, नीता और हॉवर्ड के बेटे हैं। वह एक ऐड प्रोफेशन से एंटरप्रेन्योर बने और 'द इंडियन बीन' के संस्थापक हैं। वह अपनी पत्नी तिलोत्तमा शोम के साथ मुंबई में रहते हैं।

कुणाल रॉस ने अपनी स्कूली शिक्षा मध्य प्रदेश के इंदौर के 'द डेली कॉलेज' से पूरी की। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक के मणिपाल में 'वेलकमग्रुप ग्रेजुएट स्कूल ऑफ होटल एडमिनिस्ट्रेशन' से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो तिलोत्तमा शोम को उनकी लेटेस्ट वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज़ 2' में काफी पसंद किया गया है। तो उनके बारे में ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X