सलमान ने ऐश्वर्या राय को बनाया था #AprilFool सालों पहले लेकिन खुद बेवकूफ बने थे!
आज 1 अप्रैल है और अप्रैल फूल बनाने का सिलसिला चल रहा है। करण जौहर ने लिखा कि वो सबको अप्रैल फूल बनाने का सोच रहे थे। उन्होंने सोचा कि मैं लिख दूं कि अपनी अगली फिल्म का हीरो मैं खुद हूं। लेकिन फिर करण को लगा कि लोग सच में उन्हें इतना बेवकूफ समझते हैं कि इसे मान भी लेंगे।
लेकिन सबसे ज़्यादा अप्रैल फूल खेला था सलमान खान ने वो भी ऐश्वर्या राय के नाम पर। दरअसल, आज ही के दिन रिलीज़ हुई थी सलमान खान की फिल्म लकी नो टाइम फॉर लव।

जब ये फिल्म रिलीज़ होने वाली थी तो काफी हल्ला हुआ था कि सलमान खान ऐश्वर्या राय जैसी हूबहू दिखने वाली लड़की लेकर आए हैं। अपने दिल के ज़ख्म भरने के लिए। लोगों ने माना भी।
लेकिन फिर फिल्म रिलीज़ हुई। अब स्नेहा उल्लाल हूबहू ऐश्वर्या राय जैसी तो नहीं दिखती थीं पर हां कभी कभी उनमें ऐश्वर्या राय की झलक दिख जाती थी। लेकिन खैर, फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। और सलमान की ये ऐश्वर्या वाली बेवकूफी काम नहीं आई।
हालांकि इसके बाद सलमान ने स्नेहा उल्लाल के करियर की ज़िम्मेदारी ली थी। लकी के बाद स्नेहा को सोहेल खान के साथ आर्यन नाम की फिल्म दी गई। लेकिन उनमें टैलेंट की कमी थी। स्नेहा का फिल्मी करियर ज़्यादा नहीं चला।
वैसे आप देखिए वो हीरोइनें जिनकी किस्मत सलमान ने बदली किसी की अच्छी तो किसी की बुरी -


Click it and Unblock the Notifications












