खुद को लकी मानते हैं इरफान खान
'ए माइटी हार्ट' और 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्मों में बेहतरीन अभिनय कर अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों की प्रशंसाएं बटोर चुके अभिनेता इरफान खान कहते हैं कि वह बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें विदेशी फिल्मों में अच्छी भूमिकाएं मिलती हैं। उन्होंने कहा कि वह निर्देशक डैनी बॉयल के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, "कई अन्य निर्देशक भी हैं जिनके साथ मैं काम करना चाहता हूं, जैसे कि 'बैबेल' फिल्म के निर्देशक एलीजैंद्रो गोंजालेज इनारिटू। मैं डैनी बॉयल के साथ भी दोबारा काम करना पसंद करूंगा। कई निर्देशक हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे मीरा नायर और आसिफ कपाडिया जैसे निर्देशकों ने काम दिया।" इरफान निर्देशक मार्टिन स्कॉरसीज के साथ भी काम करना चाहते हैं।
इरफान पश्चिम के समीक्षकों की भी काफी तारीफ करते हैं और कहते हैं कि वहां किरदार और अभिनेता ने किरदार में क्या किया है इसे साफतौर पर अलग करके देखा जाता है। उन्होंने कहा कि 'दार्जीलिंग लिमिटेड' में उनके बस दो दृश्य थे लेकिन समीक्षकों ने उन दृश्यों पर दो पैराग्राफ लिखे।
इस फिल्म के विषय में उन्होंने कहा, "यह बहुत रोचक कहानी है। मुझे सबसे ज्यादा आकर्षक तथ्य यह लगा कि उस खिलाड़ी की मृत्यु के बाद भी उसकी कहानी जीवित है। उसके पास राष्ट्रीय पुरस्कार था लेकिन उसके बारे में कोई लिखित दस्तावेज नहीं है। हमने उनके बारे में शोध की कोशिश की लेकिन कुछ नहीं मिला, जो बताता है कि हमारा शासन तंत्र कैसे काम करता है।


Click it and Unblock the Notifications
