आमिर गा रहे हैं, हाय-हाय ये मजबूरी
थ्री ईडियट्स की रिलीज तैयारियों में व्यस्त आमिर आजकल फिल्म रोटी, कपड़ा और मकान की जीनत अमान बने हुए हैं। करीना के साथ फिल्म थ्री ईडियट्स में रेनी डाँस करने के बाद भी बारिश देख कर आमिर को किरण की ही याद सता रही है।
अपने ब्लॉग में आमिर ने लिखा है कि वह आजकल हाय-हाय ये मजबूरी , ये मौसम और ये दूरी गा रहे हैं। उनकी पत्नी किरण राव फिल्म के हीरो मनोज कुमार की तरह अपने काम में बिजी हैं। किरण बतौर निर्देशिका अपनी अगली फिल्म धोबी घाट की शूटिंग के लिए इस समय पंचगनी में हैं।
आमिर ने अपने ब्लॉग में करीना के साथ अपने रेनी सांग जूबी-डूबी के बारे में लिखा है कि ये गीत पुरानी हिंदी फिल्मों की तरह फिल्माया गया है।


Click it and Unblock the Notifications