ऑस्कर की खुमारी में लवलीन टंडन

लवलीन टंडन का कहना है कि वह अभी तक ऑस्कर पुरस्कार समारोह की याद में खोई हुई हैं। उन्होंने कहा कि समारोह में उन्हें इस बात का भय था कि वहीं वह रेड कारपेट पर गिर न जाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि ऑस्कर पुरस्कार समारोह में जब मंच पर ए.आर.रहमान 'ओ साया' गीत गा रहे थे, उस समय उनकी आंखें भर आई थीं। उन्होंने कहा कि उस पल को वह कभी नहीं भूल पाएंगी।
लवनील से जब पूछा गया कि क्या आगे भी निर्देशक डैनी बॉएल उनके साथ काम करेंगे तो उन्होंने कहा, "यह मैं नहीं जानती। मैं अपनी फिल्म को लेकर काम करुंगी। इन दिनों मैं अपनी आगामी फिल्म के लिए पटकथा लिख रही हूं।"
उल्लेखनीय है कि मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित ब्रिटिश निर्देशक डैनी बॉएल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' को 81वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह विभिन्न श्रेणियों में आठ पुरस्कार मिले थे।


Click it and Unblock the Notifications