'लव आज कल' कुछ खास है: दीपिका
अभिनेत्री दीपिका पादूकोण अपनी आने वाली फिल्म 'लव आज कल' को 'ओम शांति ओम' के दर्जे का मान रहीं है।
'ओम शांति ओम' और 'लव आज कल' के बीच में दीपिका 'बचना ऐ हसीनो' और 'चांदनी चौक टू चायना' में काम कर चुकी हैं, लेकिन ये फिल्में आशा के अनुरूप सफल नहीं हो सकीं।
दीपिका ने कहा, "मुझे इस बात का आभास है कि लोगों को 'लव आज कल' से काफी उम्मीदें हैं। मैं इसे अपनी खास फिल्म मान रही हूं।"
दीपिका ने कहा कि 'लव आज कल' की पूरी टीम ने बड़ी शिद्दत से काम किया है। उन्होंने कहा, "हमने 'लव आज कल' के लिए काफी मेहनत की है। निर्देशक इम्तियाज अली, सैफ अली खान और मैंने इस फिल्म को दिल के करीब महसूस किया है।"
'लव आज कल' 31 जुलाई को प्रदर्शित हो रही है। दीपिका इस फिल्म को लेकर काफी रोमांचित हैं। दीपिका ने कहा, "यह एक संपूर्ण फिल्म है। यही कारण है कि मैं कहती आ रही हूं कि 'ओम शांति ओम' के बाद यह मेरी खास फिल्म है।"
'लव आज कल' में सैफ तथा दीपिका के अलावा ऋषि कपूर और राहुल खन्ना ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इसके अलावा इसमें नीतू सिंह अतिथि भूमिका में दिख्रेंगी। फिल्म में संगीत प्रीतम चक्रवर्ती ने दिया है।


Click it and Unblock the Notifications