'हरलीन' का दिल आया आमिर पर
तो एक बार फिर विदेशी बाला को बालीवुड रास आ गया है वह बालीवुड में रहना चाहतीं है। वह है ब्राजील की मॉडल गिसले मोन्टेरो उर्फ हरलीन कौर। गिसले ने फिल्म लव आज कल में हरलीन की भूमिका को पर्दे पर इतने शानदार तरीके से निभाया है सभी उनकी वाह वाह कर उठे है।
जब उनसे लव आज कल के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि उसे बालीवुड पसंद आया है और वह चाहती है कि उसे दूसरी फिल्मों में काम करने का मौका मिले। गिसले ने सैफ के काम की काफी तारिफ की।
तो गिसले को एक खान के साथ काम करने का मौका मिल गया वे और किस खान के साथ काम करना चाहतीं है? इस बारे में उनका कहना था कि वे आमिर खान की बहुत बड़ी फैन है। वे चाहतीं है आमिर खान की फिल्म में काम करने का मौका मिले।
जब उनसे पूछा गया कि हरलीन की भूमिका कैसे निभाई? गिसेलो ने कहा कि निर्देशक इम्तियाज ने काफी मदद की। उन्होने 60 के दशक की कई फिल्में दिखाईं और मेरे साथ काफी मेहनत की। बस फिर क्या था मैंने अपना काम कर दिखाया


Click it and Unblock the Notifications