'लव आज कल' सुपरहिट हो जाए: करीना
करीना कपूर चाहतीं है सैफ अली खान की आगामी फिल्म 'लव आज कल' सुपरहिट हो जाए और वर्ष 2009 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म साबित हो।
करीना ने कहा, "मैं चाहती हूं कि 'लव आज कल' बॉक्स ऑफिस के सभी रिकार्ड तोड़ दे। मेरे और सैफ अली खान के लिए यह फिल्म काफी महत्वपूर्ण है और यह दोनों के दिल के करीब भी है।"
करीना की फिल्म 'कमबख्त इश्क' हाल ही में प्रदर्शित हुई है और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। उन्होंने कहा, "हां यह सच है कि 'कमबख्त इश्क' मेरी फिल्म है लेकिन मेरी नजर 'लव आज कल' के प्रदर्शन पर ही टिकी हुई है।"
फिल्म 'लव आज कल' आगामी शुक्रवार को प्रदर्शित होगी। फिल्म का निर्माण सैफ ने किया है और फिल्म में वह बतौर अभिनेता भी नजर आएंगे। करीना ने कहा कि सैफ की फिल्म से दर्शकों काफी उम्मीदें हैं।
करीना कपूर दीपिका पादूकोण बालीवुड लव आज कल सैफ अली खान bollywood deepika padukone kareena kapoor love aaj kal saif ali khan


Click it and Unblock the Notifications