हनी सिंह मिल गए हैं....सही सलामत...ठीक ठाक!
हनी सिंह को भूले तो नहीं ना। पिछले कुछ महीनों से अफवाह थी कि उनके साथ किसी ने मारपीट की और इसके बाद हनी सिंह एकदम से गायब हो गए। बड़ा ढूंढा गया पर कहीं नहीं मिले। लेकिन हमारे रैप गायक यो यो हनी सिंह पिछले दो माह से गायब रहने के बाद एक बार फिर लौट आए हैं।

लगभग दो महीने से गायब हनी सिंह को लेकर अभी भी सवाल किया जा रहा था कि आखिर उन्हें क्या हुआ था? वहीं हनी सिंह ने अपने चाहने वालों को लिए फेसबुक पेज पर अपनी फोटो सहित यह मैसेज लिखा है कि वह जहां भी हैं ठीक हैं, और खूब मजे में हैं।

Post by Yo! Yo! Honey Singh.

महीनों गायब रहने के बाद हनी सिंह नए साल में लौटे आए हैं। हनी सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो फोटो डाली है, जिसमें हनी ने लिखा है कि उन्होंने नए साल की शुरूआत अनाथ बच्चों के साथ की। यह तस्वीरें कहां की यह उन्होंने नहीं बताया है। इसकी भी खबर उन्होंने नहीं दी है। उम्मीद है विवादों में रहने वाले हनी सिंह जल्द ही अपने फैंस के बीच लौट आएंगे।
खबर थी कि हनी सिंह डिप्रेशन के शिकार हो गए थे। वहीं इसका कारण बॉलीवुड के किसी बड़े स्टार का हनी सिंह को थप्पड़ मारा जाना बताया जा रहा था। हनी इसी कारण डिप्रेशन में चले गए थे। यहां तक कि हनी सिंह ने अपने सारे प्रोजेक्ट्स भी कैंसिल कर दिए थे।

Click it and Unblock the Notifications