OMg.. सलमान का ट्विटर एकाउंट हो गया हैक!
[गपशप] सलमान खान बॉलीवुड के एक ऐसे सितारे हैं, जो ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। कभी अपने बचपन की, कभी परिवार की तो कभी शूटिंग की तस्वीरें डाल कर सलमान हमेशा अपने फैंस को खुश रखते हैं। लेकिन कल ऐसा लगा जैसे उनका ट्विटर एकाउंट हैक कर लिया गया है।
जी हां, सलमान के एकाउंट से कुछ अजीब तस्वीरें पोस्ट हुई हैं, जिनपर न कोई कैप्शन है, न कोई लिंक। और ये सभी तस्वीरें किसी अंजान लड़की की है, जिन्हें सलमान के फैंस तो बिल्कुल ही नहीं जानते।
लिहाजा, इन 4-5 तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि या तो सलमान अपने फैंस को कुछ सरप्राइज देने वाले हैं या तो उनका ट्विटर एकाउंट हैक कर लिया गया है।
PICS: जानिए किस पर नजर रख रहे हैं सलमान खान!
बहरहाल, हम नहीं जानते कि क्या ये लड़की सलमान के परिवार की कोई हैं या सलमान की एसिस्टेंट या पीआर हों। लेकिन हमारे लिए यह सब किसी मिस्ट्री से कम नहीं। उम्मीद है जल्द ही सलमान इस पर कोई पोस्ट कर हमारे कंफ्यूजन को दूर करेंगे।
''नए सितारे आते हैं और मेरी लाइमलाइट चुरा लेते हैं''


Click it and Unblock the Notifications

