OUCH..फिल्म को नहीं मिला सर्टिफिकेट..लिया बदला..मिडिल फिंगर दिखा के !
क्या लिप्स्टिक अंडर माई बुर्का का नया पोस्टर सेंसर बोर्ड की ओर कर रहा है इशारा?
काफी समय चल रहे विवादों के बाद फिल्म लिप्स्टिक अंडर माई बुर्का का पोस्टर जारी किया गया है जो काफी चर्चाओं में है। चर्चा का कारण है कि पोस्टर में दिखी मिडिल फिंगर। सोचा जा रहा है कि आखिर ये इशारा है तो किसकी तरफ है।
चलिए थोड़ा पीछे चलते हैं। दरअसल, पहले सेंसर बोर्ड के चीफ पहलाज निहलानी ने इस फिल्म को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि फिल्म में हद से ज्यादा सेक्सुअल कंटेंट है और भाषा भी अमर्यादित है।
इस बात से हमारे संस्कारी सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी और उसने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर भी हार मानने वाले थोड़ी थे। वो चले गए The Film Certification Appellate Tribunal (FCAT) की शरण में।
जिसके बाद सेंसर बोर्ड की बात को काटते हुए FCAT ने फिल्म को कुछ कट्स के साथ 'ए' सर्टिफिकेट दे दिया। लेकिन फिल्ममेकर्स को कुछ सेक्स सीन कम करने की बात कही।

अब सोचने वाली बात ये है कि क्या पोस्टर में दिखाई गई मिडिल फिंगर सेंसर बोर्ड की तरफ इशारा है। खैर, कहा तो ये जा रहा है कि मिडिल फिंगर पुरुष प्रधान समाज की ओर एक इशारा है।
जो भी हो..समझने वाले तो समझ ही जाएंगे। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सेंसर बोर्ड ने ऐसे कंटेंट को सर्टिफिकेट देने से मना किया है। इससे पहले भी वो कई फिल्मों के साथ ऐसा कर चुके हैं। डालिए एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications