क्या हीरोइनों का फिसलना लकी है?
फ़िल्म ''लाइफ एक्सप्रेस'' शूटिंग गोवा में हो रही थी और फ़िल्म की हीरोइन रितुपर्णा सेनगुप्ता और किरण झंजानी के बीच एक बहुत ही रोमांटिक सीन शूट हो रहा था, लेकिन पता नही, अचानक क्या हुआ रितुपर्णा फिसल गईं. कुछ ऐसी ही घटना दिव्या दत्ता के साथ शूटिंग के दौरान हुई. क्या हीरोइनों का इस तरह फिसलना फ़िल्म के लिए लकी साबित होता है?
यदि हां तो दोनों अभिनेत्रियों की आने वाली फिल्म लाइफ एक्सप्रेस जरूर हिट होगी. क्योंकि सुना है अभिनेत्री काजोल जब भी किसी फ़िल्म के सेट पर फिसल जाती हैं यूनिट के लोग उन्हें उठाने नहीं आते हैं, बल्कि सारी यूनिट एक साथ ताली बजाती है. क्योंकि उनका मानना है कि अब फ़िल्म निश्चित रूप से हिट होगी.
अब देखना यह है कि रितुपर्णा का फिसलना फिल्म के लिए कितना अच्छा साबित होता है.
actress अभिनेत्री दिव्या दत्ता बॉलीवुड रितुपर्णा सेनगुप्ता लाइफ एक्सप्रेस bollywood divya gupta life express rituparna sengupta


Click it and Unblock the Notifications