टेनिस स्टार नहीं फिल्म स्टार लिएंडर पेस कहिए

नहीं नहीं हम आपके शक को दूर किये देते हैं आप उन्हें जल्द ही फिल्म राजधानी एक्सप्रेस में पर्दे पर एक्टिंग करते हुए देखेंगे। लेकिन इस फिल्म में आप उनकी आवाज़ नहीं सुन सकेंगे।
दरअसल, इस फिल्म के डायरेक्टर अशोक कोहली ने यह डिसाइड किया है कि वह पेस की आवाज किसी और ऐक्टर से डब करावाएंगे क्योंकि लिएंडर जब हिंदी बोलते हैं, तो उसमें अंग्रेजी के शब्द ही होते हैं। ऐसी हिंदी फिल्मों के लिए सहीं नहीं रहेगी।
साथ ही पेस अपने खेल के चलते ज्यादातर विदेश में ही रहते हैं ऐसे में उनका इंतजार करने से हो सकता है कि फिल्म में काफी देर हो जाए। ऐसे में कोहली ने लिएंडर के लिए ऐक्टर अमितोष नागपाल की आवाज डब करवाने को सोचा है।
ashok kohali अशोक कोहली खेल टेनिस बॉलीवुड राजधानी एक्सप्रेस लिएंडर पेस bollywood leander paes rajdhani express sports tennis


Click it and Unblock the Notifications