LEAKED: 'सुल्तान' का पहला गाना.. सलमान खान करेंगे डिस्को डांस!

[गपशप] हालांकि हमें भी यह अफवाह कुछ अजीब लग रही है। लेकिन हम तक यह बात जरूर पहुंचाना चाहते हैं कि सुल्तान का पहला गाना कैसा होगा! खैर, खबर है कि सलमान खान दो दिनों से सुल्तान के एक गाने की शूटिंग कर रहे हैं। यह गाना मुंबई में ही फिल्माया जा रहा है।

इस गाने से जुड़ी कुछ खास जानकारी बॉलीवुड लाइफ के हाथों भी लगी है। गाने में सलमान खान और अमित साध एक पब में डांस करते दिखेंगे। रिपोर्ट की मानें तो सलमान यहां गाना गाते भी नजर आएंगे।

Must Read: सलमान खान से हो रही है हर सुपरस्टार को जलन..

इस पूरे सीक्वेंस की शुरुआत ऐसे होगी- सलमान और अमित पब में जाएंगे, जहां कुछ लड़कियां इनसे डांस करने को कहेंगी। सलमान खान पहले मना करेंगे लेकिन फिर अमित के साथ मिलकर सलमान खान भी जमकर डांस करेंगे।

खैर, यदि आप सुल्तान के पहले गाने में अनुष्का शर्मा को देखना चाहते हैं तो आप निराश होने वाले हैं। यह एक मस्तीभरा गाना है, जिसे आवाज देंगे अरिजीत सिंह। बहरहाल, यदि यह अफवाह सच साबित होती है तो यह काफी दिलचस्प होगा। पहलवान बने सलमान डांस करते हुए..

खैर, यहां जानते हैं और कौन कौन से चेहरे हैं सुल्तान में शामिल-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X