Shooting PICS: साल 2016 अपने नाम करने की तैयारी में ऋतिक रोशन!
[गपशप] ऋतिक रोशन फिलहाल मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' की शूटिंग कर रहे हैं। आशुतोष गोवारिकर की यह ड्रीम प्रोजेक्ट अगले साल अगस्त में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री को भी बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म में ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े मुख्य किरदारों में हैं। बहरहाल, फिल्म को लेकर काफी खबरें छाई हुई हैं। ऐसे में हम आपके लिए फिल्म की सेट पर से कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं। जहां ऋतिक एकदम देसी लुक में दिख रहे हैं।
ALERT: ऋतिक रोशन फैंस होंगे निराश.. अगली फिल्म का और इंतजार!
बता दें, ऋतिक और पूजा हेगड़े स्टारर यह एक पीरियड ड्रामा लव-स्टोरी है। लिहाजा, उस वक्त को दिखाने के लिए काफी इफैक्टस और सेट्स लगाने की जरूरत पड़ रही है। इन तस्वीरों में आप वह देख पाएंगे।
यहां देखिए सेट की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications


