काफी सुस्त है रनबीर कपूर
भले ही रनबीर कपूर युवाओं में अपनी जिंदादिली के लिए लोकप्रिय हो गए हो लेकिन फिल्म वेक अप सिद में उनकी भूमिका कुछ खास है और वह है एक आलसी व सुस्त युवा की।
सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में रनबीर एक ऐसे युवा की भूमिका में है जिसका कोई सपना नहीं है वह जिंदगी से हताश-निराश है। उसकी जिंदगी में परिवर्तन तब आता है जब वह कोंकणा सेन शर्मा से मिलता है।
कहा जाता है कि निजी जिंदगी में भी रनबीर थोड़े से आलसी किस्म के हैं। तो फिर फिल्म में अपना रोल करने में रनबीर को ज्यदा परेशानी नहीं होने वाली है।
कोंकणा सेन शर्मा बालीवुड रनबीर कपूर वेक अप सिद bollywood konkona sen sharma ranbir kapoor wake up sid


Click it and Unblock the Notifications