2016 की शुरूआत ऐसी...सलमान - कैटरीना और कंगना - ऋतिक !
[बॉलीवुड समाचार] नया साल शुरू हो गया है लेकिन अगर कुछ नहीं बदला तो वो है बॉलीवुड। वही गपशप, वही अफवाहें, कुछ यहां की और कुछ वहां की। 2016 का पहला महीना पूरा हो चुका है तो हमें लगा कि बॉलीवुड न्यूज़ की सारी डीटेल आप तक पहुंचाई जाए।
इस एक महीने में बॉलीवुड में कुछ अच्छा हुआ और कुछ बुरा। इस अच्छे का नाम था अक्षय कुमार। और बुरे का नाम था सलमान। जहां बॉक्स ऑफिस पर एयरलिफ्ट ने तहलका मचा दिया वहीं धूम 4 की कास्ट कन्फ्यूजन ने फैन्स को काफी एक्साईटेड रखा।
[क्या कूल हैं हम 3 - एक संस्कारी पॉर्न कॉमेडी]
सलमान खान ने एक बार फिर खबरों में रहना ही बेहतर समझा और इस बार उनका साथ दिया कैटरीना कैफ ने। वहीं क्या कूल हैं हम की अश्लीलाता ने लोगों को शर्मसार कर दिया। तो मस्तीज़ादे ने उसे पीछे करने की पूरी कोशिश की।
कुछ खबरों ने चौंकाया और कुछ ने उकसाया लेकिन ये तो शायद सिर्फ 2016 का ट्रेलर था, 11 महीने तो अभी बाकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications

