मीडिया से छुप रही है लारा
अभिनेत्री लारा दत्ता मीडिया से काफी परेशान हो चुकी है इसलिए आजकल मीडिया से दूर भागती फिर रही है।
बीच में लारा और डीनों मोरिया के रोमांस फिर अलगाव को लेकर काफी बातें चल रही थी। फिर लारा का नाम महेश भूपति के साथ जुड़ने लगा। लारा दत्ता की हर गतिविधि पर नजर रखा जा रहा था। इससे काफी परेशान हो गई थी।
कहा जा रहा है कि लारा तीन महीने के लिए कहीं अज्ञात जगह पर छुट्टियां बिताने चली गई है। लारा कहां गई है यह केवल उनके कुछ दोस्तों को ही पता है।


Click it and Unblock the Notifications