कामेडी करने में सहज है लारा दत्ता!
फिल्म भागम भाग और पार्टनर में कामेडी करने के बाद लारा दत्ता को कामेडी करने में मजा आने लगा है। इसीलिए अब वो कामेडी फिल्मों में काम करने पर ज्यादा जोर दे रही है।
उनकी आने वाली फिल्मे डु नॉट डिस्टर्ब और हाउसफुल भी कामेडी से भरपूर होगी। कामेडी करने पर अधिक जोर देने पर लारा का कहना है, " हास्य करके मैं वह सब करती हूं जो मैं अपनी निजी जिंदगी में नही करती हूं''
लारा का कहना है कि एक कामेडी एक्टर के रूप में पहचाना जाना सौभाग्य की बात है क्योंकि अभी तक बालीवुड इंडस्ट्री में पुरूष ही हमेशा कामेडी करते आए है और हीरोइनों के जिम्मे सिर्फ रोना धोना ही आता है।


Click it and Unblock the Notifications