लारा पर चढा जीरो साइज का बुखार!
अगर सूत्रों पर भरोसा किया जाए तो बालीवुड सुंदरी लारा दत्ता यशराज फिल्मस की अगली फिल्म के लिए जीरो साइज में दिखने वाली है। फिल्म का नाम अभी तक तय नही हुआ है लेकिन लारा ने अभी से अपने फिगर पर मेहनत करनी शुरू कर दी है।
लारा ने अपने खान पान और वर्कआउट पर काफी ध्यान देना शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि लारा को फिल्म में बिकनी भी पहननी है। तो इसलिए इतनी सारी मेहनत अभी से की जा रही है।
यही नही लारा ने योगा भी करना शुरू कर दिया है। यानी की फुल तैयारी। अब देखते है कि लारा जीरो साइज में कैसी लगती है।
जीरो साइज बालीवुड बिकनी यशराज फिल्मस लारा दत्ता bikini bollywood lara dutta yash raj films zero size


Click it and Unblock the Notifications