डॉन 2 के लिए गंजी हुईं लारा दत्ता?
ये बात अभी खुली नहीं है पर सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्री लारा दत्ता ने डॉन 2 के लिए अपना मुंडन करा लिया है। आपकी ही तरह हमें भी काफी हैरानी हुई की फरहान अख्तर ये बात छिपा कैसे पाए जबकि हर दूसरे-चौथे दिन लारा दत्ता की हर खबर मीडिया में सुर्खियों में होती है?
खैर सच्चाई क्या है ये तो पता लग ही जाएगा पर सोचने वाली बात तो ये है कि आखिर ये लुकाछिपी क्यों? जब बात बाहर आनी ही है, पब्लिक को दिखाने और रिझाने के लिए ये सारी सजावट है तो फिर पब्लिक से ही ये पर्दा क्यों? लेकिन बॉलीवुड का यही दस्तूर है जब तक कुछ भी रेडी ना हो जाए उसे रहस्य बना कर रखे जिससे लोग उसके बारे में जानने के लिए बेचैन हों और उसे जानने ही सही फिल्म देखने जरूर आएं।
लारा गंजी हुईं, क्यों हुईं ये तो पता चल गया लेकिन कब हुईं और कहां हुईं कि किसी को कानोंकान खबर भी नहीं हुई। ये अब तक पता नहीं चला पर बहुत जल्द ये खबर भी आपके पास होगी और ये भी कि उनके गंजेपन पर महेश बूपति कैसा महसूस कर रहे हैं, ये भी हम आपको जल्द बता देंगे। तब तक के लिए तो लारा की फिटनेस डीव ीडी से ही काम चलाना पड़ेगा जो उन्होने हाल ही में लांच की है। एक बात और डॉन 2 अगले साल आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications