डीनो के साथ दुख बांटती लारा

शाहरूख के साथ आने वाली फिल्म बिल्लो बारबर में लारा एक नए अंदाज में दिखेंगी, लेकिन अभी उनकी चर्चा डिनो मोरियो के साथ टाइम बिताने को लेकर हो रही है।
केली दोरजी के साथ लारा ने अपने संबंध समाप्त करने के बाद डीनो मोरियो के घर के चक्कर लगाने शुरू कर दिए है, लेकिन लारा इस संबंध में गंभीर नहीं है।
लारा ने कहा, '' डीनो के साथ विवाह करने नहीं जा रही हूं, ''।
यह सच है कि डीनो के साथ उसका रोमांस चल रहा है लेकिन इसे फिलहाल अभी विवाह से नहीं जोडा सकता।
लारा ने कहा कि वह किसी के साथ भी लंबे संबंध बनाने पर विश्वास करती है। केली के साथ उसका बहुत साल तक रोमांस रहा और फिर जब उसने देखा कि यह संबंध टिकाऊ नहीं है तो वह केली की जिंदगी से निकल गई।
वह किसी के साथ कम समय के लिये संबंध बनाने पर विश्वास नहीं करती और डीनो के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी ही होगी। डीनो को वह काफी समय से जानती है और उनका ग्रुप था जिसमे बिपासा बासू भी शामिल थी। ज्ञात हो कि बिपासा डीनो की पूर्व गर्लफ्रैंड रह चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications