मीडिया पर भड़के लारा महेश
लारा दत्ता और महेश भूपति की शादी मीडिया के लिए एक बड़ा कवरेज का विषय थी। आखिर सेलेब्रिटीज की शादी की तस्वीरें देखने में किसे दिलचस्पी नहीं होती। गोवा में लारा दत्ता और महेश भूपति की शादी की कवरेज करने पहुंची मीडिया महेश भूपति के व्यवहार से क्षुब्ध है।
मिस्टर एण्ड मिसेज भूपति की शादी की तस्वीरें देखें
टाईम्स ऑफ इंडिया में छपी खबरों के मुताबिक जब मीडिया ने शादी के बाद मिस्टर एण्ड मिसेज भूपित से कुछ फोटे के लिए पोज देने की गुजारिश की तो महेश भड़क गए और गुस्से में भड़कते बोले कि आप लोगों को यहां बुलाया किसने है।
कुछ पत्रकारों का कहना है कई बार आग्रह करने के बाद भी ये जोड़ा फोटो खिंचवाने के लिए तैयार नहीं हुआ। मिस्टर एण्ड मिसेज भूपति के इस रवैये से मीडियावाले हैरान हैं।


Click it and Unblock the Notifications