लारा का सहारा बने महेश भूपति
अब एक नया कपल सामने आया है। हालाँकि ये इतना भी नया नहीं है। इनके मिलने-जुलने की खबरें पहले भी सामने आती रहीं हैं पर बिना किसी साक्ष्य के। इस बार पूरे सबूतों के साथ जाहिर हुआ है कि लारा दत्ता और महेश भूपति लंदन में एक साथ रह रहे हैं।
लारा दत्ता का हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता डीनो मारियो के साथ ब्रेकअप हुआ है। इससे पहले कैली दोरजी का नाम लारा के साथ जुड़ा हुआ था। खैर कैली, डीनो के बाद अब महेश की बारी है।
लारा दत्ता हमेशा इन संबंधों का खंडन करती रही हैं। उनके मुताबिक महेश और उनके बीच सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ते हैं। लेकिन लारा की इस बात में दम नहीं लगता क्योंकि हालात कुछ और ही कहानी बयान कर रहे हैं। महेश और लारा अक्सर लंदन में रुकते हैं। होटल जे डब्लू मैरियट दोनों का पसंदीदा ठिकाना है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि दोनों एक ही सूइट में ठहरते हैं।
महेश भूपति, भारत के टेनिस स्टार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











