अभी डायरेक्शन नहीं करेंगी लारा दत्ता

कहा जा रहा था कि लारा एक फिल्म के निर्देशन की योजना बना रही हैं और वह पिछले दो साल से इसकी पटकथा पर काम कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होने की बात कही जा रही थी। इन दिनों लारा अपनी नई फिल्म 'हाउसफुल' के प्रचार में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, जिया खान, रितेश देशमुख और अर्जुन रामपाल ने भी अभिनय किया है। फिल्म 30 अप्रैल को प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications