लारा के संबंध थे वुड्स के साथ?
मशहूर गोल्फ खिलाड़ी डाइगर वुड्स अपने खेल से ज्यादा अपने शारीरिक संबंधों के लिए मशहूर हो चुके हैं। बॉलीवुड से खबर आ रही है कि वुड्स के निशाने से सिर्फ हॉलीवुड हसीनाएं ही नहीं घायल हुईं हैं। बल्कि उनकी जिंदगी में आने वाली हसीनाओं में बॉलीवुड बालाएं भी शामिल हैं। चर्चे हैं कि इंडियन मिस यूनिवर्स लारा दत्ता के संबंध टाइगर वुड्स से रह चुके हैं। यह एक ऐसी कहानी है जो लगभग 8 सालों से बंद बस्ते में पड़ी थी।
एक अमेरिकन पब्लिकेशन के मुताबिक टाइगर लारा का नाम मीडीया वालों से छिपा रहे हैं। खैर बॉलीवुड हसीनाओं में केवल लारा का नाम टाइगर से जोड़ा नहीं जा रहा। मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम भी लोग दबी जबान से ले रहे हैं। बल्कि कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि इन बातों को तो पूरा बॉलीवुड जानता है। खैर टाइगर की दुनिया तो लुट ही चुकी है लेकिन अगर इस बरबादी के भंवर में प्रियंका और लारा भी आती हैं, तो उनके उठते हुए करियर का गिरना तय है।


Click it and Unblock the Notifications