लारा है मेरी अच्छी दोस्त: डिनो

अभिनेत्रियों के साथ अपने रिश्ते के बारे में डिनो ने कहा कि वे बहुत मिलनसार स्वभाव के हैं और ऐसे में अगर वे किसी के साथ खाना भी खा रहे होते हैं तो तुरंत उनके रूमानी रिश्ते की अफवाह फैल जाती है।
वही उन्होने कहा, '' कि मीडिया मेरे काम को लेकर नही बल्कि मेरे व्यक्तिगत मामले को लेकर हमेशा लिखता रहा है। फिल्म कर्ज और रोमियो में मैं छोटे रोल में था। लेकिन दोनो अपनी जगह काफी महत्वपूर्ण था।
वही जब हीरोज में मैं सीनियर कलाकार मिथुन चक्रवर्ती जी के साथ आया तब भी कोई खबर नही बनी। केवल किसी लड़की के साथ होने की बाते खबर बन जाती है।''
यह पूछे जाने पर कि वे और लारा पर्दे पर साथ-साथ कब दिखेंगे? डिनो कहते हैं यह निर्माताओं-निर्देशकों पर निर्भर करता है कि वे हमें साथ-साथ कब मौका देते हैं। फिलहाल हम एक दूसरे का साथ पसंद कर रहे है।
डिनो की आने वाली फिल्मों में मनोज वाजपेयी के साथ 'एसिड फैक्टरी' है।


Click it and Unblock the Notifications