लाल सिंह चड्ढा से पहले आमिर खान का नया धमाका- महाभारत से नहीं इस वेब सीरीज से करेंगे डेब्यू !
अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर बिजी चल रहे हैं। इस साल आमिर खान बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित करने को बेकरार हैं। इस बीच खबरें आ रही हैं कि आमिर खान फिल्मों के अलावा वेब सीरीज जगत में भी कमाल दिखाने वाले हैं। 'महाभारत' वेब सीरीज के अलावा एक नई वेब सीरीज को लेकर कहा जा रहा है कि आमिर खान इस प्रोजेक्ट से डिजिटल युग में डेब्यू कर सकते हैं। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान की टीम ने एक वेब सीरीज को लेकर काम कर रही है जिसकी तैयारियां फिलहाल जारी है।
इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आमिर खान की वेब सीरीज 'ह्यूमन इंटरेस्ट' ड्रामा फिल्म होगी। वेब सीरीज को लेकर फिलहाल किसी तरह का ऑफिशियल ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन खबरें लगातार इस तरह की ही आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications