दीवाना बना रहे हैं लफंगे परिंदे के गाने
फिल्म लफंगे परिंदे का गीत 'मन लफंगा बड़ा, अपने मन की करे" मार्केट में आया कि नहीं लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। क्या गली क्या शहर हर कोई आपको ये गाना गुनगुनाता दिखायी देखा। आपको बता दें कि इस गाने को लिखा है स्वानंद किरकरे ने जबकि आर. आनंद ने संगीत के सुरों से इसे सजाया है। है। और पर्दे पर आपको ये गाना नील नितिन मुकेश और दीपिका पादुकोण गाते हुए दिखायी देंगे।
देखें : लफंगे परिदें की तस्वीरें
गीत के फिल्मांकन को देख लगता है कि दीपिका की ओर नील का किरदार आकर्षित होने लगा है और बैकग्राउंड में उसके मन की बात गीत के जरिये बयाँ हो रही है। आपको बता दें कि फिल्म में दीपिका नेत्रहीन है । यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 20 अगस्त को रिलीज हो रही है।
दीपिका पादुकोण नील नीतिन मुकेश फिल्म लफंगे परिंदे deepika padukone film lafangey parindey neil nitin mukesh


Click it and Unblock the Notifications