हॉलीवुड की कॉपी नहीं मार रहीं अनुष्का शर्मा

By Jaya Nigam

अनुष्का शर्मा और रनवीर सिंह की बैंड बाजा बारात की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही है। लेडीज वर्सेज रिकी बहल यशराज फिल्म की नई प्रोडक्शन है। इस फिल्म के लिए अनुष्का और रणवीर का नाम फाइनल हो चुका है। फिल्म में अनुष्का फिर दिल्लीवाली बनने जा रही हैं। दिल्लीवाली अनुष्का से किसी को कोई समस्या नहीं हैं।

लेकिन आजकल अनुष्का सफाई देती फिर रही हैं कि लेडीज वर्सेज रिकी बहल ओरिजनल है। पर कहनेवाले हर जगह कहते फिर रहे हैं कि ये फिल्म हॉलीवुड की किसी फिल्म की नकल है। ये हॉलीवुड फिल्म जॉन टकर मस्ट डाई बताई जा रही है। अब अनुष्का कोई सीधी-सादी गांव की छोरी तो हैं नहीं जो ये सब बातें सहन कर चुप रह जाएं।

वह हर जगह कहती फिर रही हैं कि लेडीज वर्सेज रिकी बहल ओरिजनल है और इसका जॉन टकर मस्ट डाई से कोई लेना-देना नहीं है। अनुष्का का सफाई देना एक बात साफ कर दे रहा है कि यशराज बैनर को उनके सामने कुछ भी कहना खतरे से खाली नहीं है। यशराज बैनर की जबर्द्सत वकील हैं, वो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X