अक्षय की प्रशंसक है हालीवुड अभिनेत्री

By Super

Akshay Kumar
ऑस्ट्रेलिया की मशहूर पॉप गायिका कैली मिनॉग ने कहा है कि वह बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं।

निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने कहा कि आगामी फिल्म 'ब्लू' में अक्षय के साथ काम करने को लेकर मिनॉग रोमांचित है।

फिल्म 'ब्लू' के एक गीत में अक्षय के साथ पर्दे पर मिनॉग नजर आएंगी। दोनों के अलावा इस गीत में अभिनेता जाएद खान, लारा दत्ता और संजय दत्त भी नजर आएंगे।

इस खास गीत के लिए संगीत ए.आर.रहमान ने तैयार किया है। वहीं गीत को आवाज मिनॉग और सोनू निगम ने दिया है।

आस्ट्रेलियाई गायिका काइली मिनॉग काफी पहले से ही एक्शन हीरो अक्षय कुमार की प्रशंसिका रही हैं और इसी बात ने उन्हें हिंदी फिल्म 'ब्ल्यू' में काम करने के लिए प्रेरित किया।

फिल्म के एक नजदीकी सूत्र ने बताया, "यह उस समय शुरू हुआ जब काइली ने 'चांदनी चौक टू चाइना' देखी। वह अक्षय के स्टंट देखकर हैरान रह गईं। दरअसल 'ब्ल्यू' में काम करना उन्होंने इसलिए भी स्वीकार कर लिया क्योंकि इससे उन्हें अक्षय से मुलाकात करने का मौका मिलता।"

सूत्र ने बताया कि मिनॉग ने भारतीय खाने और शादी समेत ताजमहल के बारे में जानने के बारे में बहुत इच्छा जताई। वह शुरू से ही भारतीय फिल्मों और खासकर अक्षय कुमार की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X