दो घंटे सैंतीस मिनट की फिल्म है कुर्बान
फिल्म कुर्बान के निर्देशक रेनसिल डीसिल्वा अपनी फिल्म की लंबाई से जरा भी चिंतित नहीं हैं। संपादन होने के बाद भी कुर्बान 2 घंटे 37 मिनट की फिल्म है। फिल्म का विषय गंभीर है। यह फिल्म आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर बनी है।
लेकिन रेनसिल ऐसा नहीं मानते, उनका कहना है कि फिल्म गंभीर नहीं है। यह एक गंभीर वैश्विक मुद्दे से संबद्ध जरूर है पर यह आतंकवाद पर बना वृत्तचित्र नहीं है। यह एक तेज गति वाली रोमाँचक फिल्म है।
उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के प्रदर्शन का समय मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले की वर्षगांठ के साथ रखना तय नहीं किया गया था।
निर्देशक ने कहा, "हम शुक्रवार 20 नवम्बर को फिल्म प्रदर्शित कर रहे हैं। सिनेमाघरों में जगह की उपलब्धता के हिसाब से फिल्म के प्रदर्शन की तारीख तय की गई है।"
फिल्म में सैफ अली खान, करीना कपूर और विवेक ओबेरॉय ने मुख्य भूमिकाएं की हैं।


Click it and Unblock the Notifications