आमिर का साथ चाहते है कुणाल

कुणाल ने फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' और 'राजा हिंदुस्तानी' में आमिर के साथ काम किया था। उन्होंने कहा, "मैं आमिर के साथ फिर काम करना चाहूंगा। मैंने उनके साथ बाल कलाकार के रूप में काम किया था लेकिन अब फिर उनके साथ अभिनय करना चाहता हूं।"
फिल्म 'गजनी' में आमिर के अभिनय के कुणाल भी कायल हो गए हैं। उनका कहना है कि आमिर के इस किरदार की ही तरह अगर कोई भूमिका निभाने का मौका उन्हें मिलता है तो यह अद्भुत होगा।
महेश भट्ट की फिल्म 'कलयुग' से कुनाल ने बॉलीवुड में बतौर अभिनेता अपनी पारी शुरू की थी। इसके बाद से वह 'ट्रैफिक सिग्नल', 'ढोल' और 'सुपरस्टार' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications