कुणाल कपूर का दिल आया बच्चन कुड़ी पर
रंग दे बसंती से अपनी फिल्मी पारी की शुरूआत करने वाले बॉलीवुड के एक्टर कुणाल कपूर खुद को हमेशा गॉसिप से दूर रखते हैं लेकिन फिर भी वो अपनी पर्सनल लाइफ के कारण खबरों में आ ही जाते हैं। कभी सोहा अली खान के साथ इनके चर्चे हुआ करते थे लेकिन आज इनका दिल बच्चन परिवार की लेडी पर आ गया है।
सूत्रों की माने तो कुणाल आजकल अभिषेक बच्चन की सिस्टर नैना बच्चन के साथ डेटिंग कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुणाल ने अपनी इस खास दोस्त के लिए शहर से बाहर कुछ स्पेशल प्लानिंग की है। नैना बिग बी के भाई अजिताभ बच्चन की सबसे छोटी बेटी हैं और वो दिल्ली में रहती हैं।
इन दोनों की फेरेट जगह थियेटर्स है जहां पर ये मिलना पसंद करते हैं। जहां ये बिना किसी रोक टोक के एक दूसरे के साथ काफी सारा टाइम बिताते हैं। हो सकता है कि ये दोनों बहुत ही जल्द अपने उपर से अच्छे दोस्त का टैग हटाकर जल्द ही अपने रिश्ते को दुनिया के सामने ला दे।
खबर तो यह भी आ रही है कि कुणाल अपने बिजी शेड्यूल में से नैना के लिए लंदन में छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं इस समय कुणाल फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' की शूटिंग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications