कुछ कुछ होता है पार्ट 2, टाईटल ट्रैक हो रहा है वायरल, कोई लोट लोट के हंस रहा तो कोई दुखी
बॉलीवुड से किसे प्यार नहीं है। विदेशों में भी बॉलीवुड की ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग है। करण जौहर की कुछ कुछ होता है को इंडोनेशिया में बहुत पसंद किया गया है और अब इंडोनेशिया के फैन्स ने फिल्म की रिलीज़ के 20 साल बाद इसके टाईटल ट्रैक को कॉपी करने की पुरज़ोर कोशिश की है।
एक लड़का और दो लड़कियां, बिलकुल राहुल, अंजली और टीना के लिबास में कुछ कुछ होता है पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाने का लोकेशन और कलाकारों के कपड़े भी लगभग वैसे ही हैं। कुछ फैन्स को ये ट्रिब्यूट काफी पसंद आ रहा है तो कुछ इसे हज़म ही नहीं कर पा रहे हैं।

वैसे अगर आपको याद हो तो हज़म होने लायक तो कुछ कुछ होता है भी नहीं थी। फिल्म में कितना कुछ ऐसा था जो लॉजिक से बिलकुल अलग था लेकिन वो दौर ही ऐसा था कि हमें ये फिल्में बड़ी पसंद आती थी तो कुछ कुछ होता है भी हमें पसंद आई। खासतौर से 90 के दशक वाले युवाओं और बच्चों को।
अब रही बात इंडोनेशियन स्पूफ की तो यहां देखिए इंडोनेशिया के फैन्स की कुछ कुछ होता है वाली दीवानगी -


Click it and Unblock the Notifications