..................... एकता कपूर का कुछ इस तारा, Ekta's Kuch is Tara - Hindi Filmibeat

एकता कपूर का कुछ इस तारा

By Staff

अपने धारावाहिकों में सास-बहू के झगड़े, जेठानी की खुन्नस और नाजायज़ प्रेम संबंधों को दिखाकर ख्याति-कुख्याति अर्जित कर चुकी एकता कपूर एक नया धारावाहिक 'कुछ इस तारा -प्यार आएगा साईड इफेक्ट लाएगा" सोनी टीवी पर लेकर आ रही है.

इसका प्रसारण 26 नवंबर से हर सप्ताह सोमवार से गुरुवार रात 9.00 बजे होगा. इसके निर्देशक हैं रविंद्र गौतम. एकता कपूर कहती हैं- 'मैंने कुछ धारावाहिक दिल से बनाए थे और कुछ दिमाग से. यह धारावाहिक मैंने दिल-दिमाग दोनों से बनाया है.

यह मेरे अब तक के धारावाहिकों से पूरी तरह अलग है. इसमें कोई मेलो ड्रामा नहीं, कोई परिवार-विस्तार नहीं और कहानी में बहुत ज़्यादा मोड़ भी नहीं हैं. इसकी कहानी में एक खुशहाल परिवार, ढेर सारे खुशी के पल और ढेर सारा मीठा-मीठा प्यार है."

इसकी प्रमुख भूमिकाओं में आकशदीप सहगल, सुधा चंद्रन, जयंती भाटिया, राजेंद्र गुप्ता, विशाल सिंह और डिंपल झांगियानी हैं. मगर नाम तो सही रखा होता एकता जी-इसका सही नाम कुछ इस तरह होना था न कि कुछ इस तारा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X