नए साल पर इस कॉमेडियन की पत्नी ने उतार फेंके सारे कपड़े और समंदर किनारे लगा दी दौड़, कुत्तों को देखते ही...

Kashmera Shah Video: कॉमेडियन और फेमस एक्टर कृष्णा अभिषेक की पत्नी ने एक बार फिर से धमाल मचा दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। उनके नए साल के इस बोल्ड पोस्ट को देखकर तो लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं।
कश्मीरा शाह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो बिकिनी में समंदर किनारे दौड़ती नजर आ रही हैं। फिर वो आकर एक जगह पर रुक जाती हैं और आवारा कुत्तों को सहलाने लग जाती हैं। साथ ही अपनी बोल्ड लुक को कैमरे के सामने प्रदर्शित करती हैं।
कश्मीरा शाह ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'यहां प्रार्थना की जा रही है कि दुनिया के सभी जानवरों को अच्छा घर और खाने के लिए भोजन मिले और दुनिया में उनके प्रति कोई क्रूरता न रहे। यह नया साल इंसानों में महानता लाए और हम इंसानों को बेजुबान जानवरों से बेहतर इंसान बनना सिखाए।'
कश्मीरा शाह के इस वीडियो को देखकर लोग एक्ट्रेस को काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा- 'एनिमल शेल्टर पर ओपिनियन कपड़े डाल कर भी दिया जा सकता है'। दूसरे यूजर ने लिखा- 'उम्र से कोई लेना-देना नहीं है इन लोगों का', तीसरे यूजर ने लिखा- 'ड्रेस में ज्यादा अच्छी लगती'।
कश्मीरा शाह कई हिंदी और मराठी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'बिग बॉस', 'नाच बलिए', 'फियर फैक्टर', 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी शोज से मिली थी। कश्मीरा शाह ने साल 2002 में विदेशी प्रोड्यूसर ब्रैड लिस्टरमैन संग शादी कर ली थी, लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई। पहले पति संग तलाक के बाद एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई थीं और फिर उन्हें एक्टर कृष्णा अभिषेक में एक अच्छा दोस्त मिला। दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गया और साल 2013 में ये कपल शादी के बंधन में बंध गया। साल 2017 में सरोगेसी के जरिए इस कपल ने अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था।


Click it and Unblock the Notifications