कपिल - सुनील के झगड़े पर कॉमेडियन कृष्णा - टीवी के शाहरूख - सलमान हम हैं...आ रहे हैं!
कपिल शर्मा सुनील ग्रोवर के झगड़े का फायदा किसी ना किसी को तो उठाना ही था तो मौके पर चौका मार रहे हैं कृष्णा अभिषेक। जिनका मानना है कि वो और कपिल टीवी के शाहरूख - सलमान हैं।
दो बिल्लियों की लड़ाई में बंदर हमेशा नाचता है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई में भी अब यही हो रहा है। दरअसल, कृष्णा अभिषेक को इस सुपरहिट जोड़ी के टूटने से काफी मज़ा आ रहा है और वो अपनी अलग टीआरपी बढ़ा रहे हैं।
कृष्णा का कहना है कि कपिल बेहद अच्छा इंसान है और लोग उसकी छोटी छोटी बातों को काफी बड़ा बना देते हैं। उनकी जोड़ी अगर टूटी है तो क्या पता मैं और कपिल जल्दी ही साथ में काम कर लें। ये कोई इतनी बड़ी बात नहीं थी जो इसे इतना बढ़ा दिया गया।

सूत्रों की मानें तो जल्द ही वो और कपिल शर्मा एक साथ किसी शो में दिख सकते हैं। इस बारे में कपिल को तो कुछ नहीं कहना है लेकिन कृष्णा ज़रूर इस बात का ढिंढोरा पीट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हां, लोग हमें साथ में देखना चाहते हैं और हम दोनों का एक साथ आना मतलब समझ लीजिए कि शाहरूख और सलमान एक साथ फिल्म कर रहे हैं!
[खत्म हुआ 'सुपरस्टार' शो...शूटिंग पर नहीं पहुंची टीम...फूट फूटकर रोए कपिल शर्मा]
वहीं कृष्णा का ये भी कहना है कि स्टैंड अप कॉमेडी में कपिल नंबर वन है। पर हां अगर एक्टिंग की बात आती है तो मैं मानता हूं कि मैं उसको कड़ी टक्कर दे सकता हूं।
[#Shock: 550 करोड़ कपिल शर्मा की कमाई, आमिर खान से ज़्यादा दिया इनकम टैक्स!]
वैसे अब जिस कृष्णा अभिषेक के सुर इतने बदले हैं, जानिए एक साल पहले वो क्या क्या बकवास बोला करते थे -


Click it and Unblock the Notifications