Hrithik Roshan की कृष 4 से आई तगड़ी अपडेट, इस हॉलीवुड कनेक्शन से ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म?

सुपरस्टार ऋतिक रोशन की बात हो और कृष सीरीज की चर्चा ना हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। इस वक्त फिल्म को लेकर चर्चा हो रही और ऐसा कहा जा रहा है कि काफी जल्दी इसपर काम शुरु होगा। अभी तक अभिनेता रामायण को लेकर खबरों में थे लेकिन इससे फ्री होने के बाद वो राकेश रोशन के साथ समय बिता रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऋतिक रोशन ने स्क्रिप्ट पर विचार करते हुए राकेश रोशन के साथ इसको फाइनल कर लिया है और काफी जल्दी फिल्म फ्लोर पर आने वाली है।
जी हां, एक कहानी ऋतिक रोशन को काफी पसंद आई है और वो चाहते हैं कि फिल्म काफी जल्दी शुरु हो जाए। इसके अलावा जो सबसे बड़ी खबर इस फिल्म को लेकर आ रही है वो काफी चौकाने वाली है। पता चला है कि फिल्म के लिए ऋतिक रोशन किसी बॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड निर्देशक की तलाश कर रहे हैं और इसको लेकर वो काफी सीरियस हैं।
अगर उनको कोई शानदार निर्देशक मिलता है तो फिल्म काफी जल्दी फ्लोर पर होगी। हालांकि हॉलीवुड निर्देशक की एंट्री के बाद फिल्म का लेवल कितना ऊपर जाने वाला है ये फिल्म रिलीज के बाद पता चलेगा।
पता ये भी चला है कि ऋतिक ने कुछ निर्देशकों के साथ मीटिंग भी की है और इसको लेकर बातचीत जारी है। कृष की बात करें तो वो बॉलीवुड की ऐसा सुपरहीरो है जिसको सबसे ज्यादा प्यार मिला है और काफी पसंद किया गया है।
बच्चों के साथ साथ हर उम्र के लोग उनके इस किरदार से प्यार करते हैं। हालांकि मेकर्स के सामने इस बात का भी प्रेशर है कि कृष 4 बाकी सभी फिल्मों से शानदार बने। फिलहाल वो कई धमाकेदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं और यशराज प्रोडक्शन के स्पाई यूनिवर्स से भी उनकी अगली फिल्मों को लेकर खबरें आ रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications