सुपरहीरो भी, सुपरविलेन भी- ऋतिक रोशन ही होंगे कृष 4 के सबकुछ- ट्रिपल रोल की है चर्चा
राकेश रोशन का ड्रीम प्रोजेक्ट कृष 4 लंबे समय से चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि राकेश रोशन कृष 4 की पटकथा लेखन में इन दिनों बिजी हैं। उनकी टीम इस पर अंतिम रूप देने पर काम कर रही हैं। अब जल्द ही इस फिल्म की स्टारकास्ट के रूप में काम होना शुरू हो जाएगा। लेकिन इस बीच ये खबरें सामने आई हैं कि राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन ही इस फिल्म में ट्रिपल रोल अदा करेंगे। ये थोड़ा अटपटा जरूर लगता है लेकिन मीडिया खबरों में ये लगातार छाया हुआ है।
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन इस फिल्म में सुपरहीरो के साथ ही विलेन भी बनने जा रहे हैं। इन खबरों में कितनी सच्चाई है, यो तो राकेश रोशन के अनाउंसमेंट के बाद ही पता चलेगा।लेकिन अगर ये खबरें सही निकली तो इसका मतलब ये हुआ कि कृष 4 ऋतिक रोशन बनाम ऋतिक रोशन ही होगी।
बताया जा रहा है कि कृष 4 में रोहित की वापसी होने जा रहे हैं। लोगों के बीच जादू का किरदार खूब लोकप्रिय हुआ था और इस बार कृष 4 में बच्चों का पसंदीदा बना कार्टून जादू को भी इस बार दिखाया जा सकता है। खैर कृष 4 को लेकर किसी भी तरह का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है। जब तक कि फिल्ममेकर या खुद ऋतिक रोशन इस बारे में जानकारी नहीं दे देते, तबतक कुछ भी कहना सही नहीं होगा।
मलाइका अरोड़ा ने बिकिनी तस्वीर से किया फैंस को 'बोल्ड', इंटरनेट पर वायरल फोटो


Click it and Unblock the Notifications