KRRISH 4 को लेकर ऋतिक रोशन की तगड़ी प्लानिंग, लेकिन मुश्किल में फिल्म!
ऋतिक रोशन की 2020 क्रिसमस धमाका कृष 4 को लेकर राकेश रोशन की जबरदस्त तैयारी शुरु है। लेकिन अफवाहों की मानें तो शुरुआती स्टेज पर ही ऋतिक रोशन और राकेश रोशन के बीच थोड़ी तनातनी शुरु हो चुकी है। दरअसल, राकेश रोशन फिल्म में किसी ए-लिस्ट एक्ट्रेस को ऋतिक के अपोजिट लेना चाहते हैं। जबकि ऋतिक किसी नए चेहरे को फिल्म में लेना चाहते हैं।
सलमान खान के साथ टक्कर तो क्या, इस फिल्म की रिलीज भी मुश्किल में!
कृष 4 इस साल के अंत तक फ्लोर पर जा सकती है। बता दें, फिल्म 2020 क्रिसमस पर रिलीज होगी। राकेश रोशन ने काफी पहले ही बयान दिया था कि फिल्म में किसी ए लिस्ट एक्ट्रेस को ही लिया जाएगा। कृष और कृष 3 में प्रियंका चोपड़ा थीं, लेकिन कृष 4 में उन्हें रिप्लेस किया जा रहा है।

राकेश रोशन और ऋतिक रोशन की जोड़ी ने कहो ना प्यार है, कोई मिल गया, कृष, कृष 3 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लेकिन कृष 4 में ऋतिक अपने भी कुछ इनपुट्स देना चाहते हैं, जो उनके पिता राकेश रोशन की प्लानिंग से थोड़ी अलग है।
कृष 4 को लेकर दोनों के अलग अलग सुझाव हैं। फिल्म के क्रिएटिव चीजों को जोड़ने से लेकर इसकी कास्टिंग तक ऋतिक और राकेश के बीच आपसी मतभेद है। लेकिन हम उम्मीद करते हैं यह सकारात्मक रूप से ही हो.. और फिल्म बिना किसी परेशानी आगे बढ़ते जाए। आखिर कृष 4 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications