''ट्यूबलाइट में सलमान खान लल्लू लग रहे हैं.. ये बुरी तरह फ्लॉप होगी....''

कमाल आर खान ने सलमान खान के ट्यूबलाइट ट्रेलर की जमकर धज्जियां उड़ाई हैं। यहां जानें केआरके ने क्या कहा।

By Neeti

हाल में सलमान खान की आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' का ट्रेलर रिलीज़ किया गया था। जैसी की उम्मीद थी ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया साथ ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर भी करार दे दिया गया। लेकिन कोई फिल्म इतनी सुर्खियां बटोर रही हो.. और केआरके अपनी टिप्पणी ना दें.. ये कैसे हो सकता है।

'एक के बाद एक पांच फिल्में फ्लॉप हो गईं.. तो मैंने हार मान ली थी..'

लिहाजा, ट्यूबलाइट ट्रेलर की आलोचना करते हुए केआरके ने यूट्यूब पर एक विडियो जारी किया है। इसमें केआरके ने ट्रेलर की दम भर बुराई करते हुए कहा कि सलमान यहां ट्यूबलाइट नहीं, लल्लू लग रहे हैं। और यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप होने वाली है।

tubelight

केआरके ने फिल्म के गाने 'रेडियो' की तारीफ भी की है लेकिन इसका क्रेडिट भी वह म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम को देते हैं। इस महान् क्रिटिक ने आगे कहा कि जिस फिल्म में भी सोहेल और सलमान खान एक साथ आते हैं, वह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप होगी और इस फिल्म का भी वही हश्र होगा।

बहरहाल, यहां देंखे ट्यूबलाइट ट्रेलर पर फैंस का क्या कहना है-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X