साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन और कृति सेनन फाइनल? जल्द शुरू होगी शूटिंग!
साउथ सुपरस्टार अलु अर्जुन की साल 2020 में अला वैकुंठपुरमलो रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। फैंस को ये फिल्म झन्नाटेदार लगी थी। अब फिल्म को लेकर नए अपडेट सामने आ रहे हैं। खबरें हैं कि अला वैकुंठपुरमलो फिल्म को हिंदी में भी बनाया जाएगा। इतना ही नहीं इसकी कास्टिंग पर भी चर्चा जारी है।
मीडिया में खबरें हैं कि साउथ फिल्म अला वैकुंठपुरमलो के लिए कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की जोड़ी पर विचार हो रहा है। अला वैकुंठपुरमलो में अलु अर्जुन के अपोसिट पूजा हेगड़े नजर आई थीं। अब कृति सेनन और कार्तिक को लेकर हिंदी में इस फिल्म को बनाने पर चर्चा जारी है। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार का ऑफिशियल ऐलान या जवाब सामने नहीं आया है।

हाल में पिंकविला की रिपोर्ट में दावा किया गया कि कृति सेनन भी इस फिल्म में काम करने को लेकर उत्सुक हैं, लेकिन फिलहाल वह अपनी शेड्यूल और डेट्स पर काम कर रही हैं। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि जून से इस फिल्म के रीमेक पर काम करने की तैयारी की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications