अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 दीवाली धमाका करे, उससे पहले, छोटा धमाका हो गया है, लोटपोट हो जाएंगे
अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 4 की शूटिंग लंदन में शुरू हो चुकी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कृति सैनन पहली बार काम करने जा रही हैं और उन्होंने फिल्म में काम करने के बारे में बात करते हुए एक बड़ी मज़ेदार बात बोल डाली है। कृति सैनन ने कहा कि हाउसफुल 4 की स्क्रिप्ट इतना मायने नहीं रखती है। स्टारकास्ट इतनी शानदार है कि बस उस पर ही दिल आ गया।
अब दो बातें हैं पहली तो ये कि हाउसफुल 4 की स्क्रिप्ट और कहानी में ज़्यादा कुछ है नहीं ये कृति ने खुद ही बता दिया। दूसरी बात ये कि वो कितनी सच्ची हैं ये भी देख लीजिए। लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि चलिए कृति सैनन को अच्छी स्क्रिप्ट और खराब स्क्रिप्ट का अंतर पता है।

गौरतलब है कि कृति सैनन अक्षय कुमार के साथ सिंह इज़ ब्लिंग करने वाली थीं लेकिन उन्होंने रोहित शेट्टी की दिलवाले के लिए ये फिल्म छोड़ दी थी। अब वो हाउसफुल 4 के साथ अपना अक्षय वाला कोटा पूरा करने जा रही हैं। और हाउसफुल फिल्मों में स्क्रिप्ट की ज़रूरत वाकई नहीं पड़ती ये तो हम सब जानते हैं।
वैसे भी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है साजिद खान। जिनके नाम पर हिम्मतवाला और हमशकल्स है। बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सरदर्द। लेकिन इससे भी ज़्यादा दिलचस्प ये है कि ये फिल्म बाहुबली के स्तर पर बनाई जा रही है और इसमें वीएफएक्स की भरमार है। क्योंकि इस बार फिल्म में पुनर्जन्म कॉमेडी है।


Click it and Unblock the Notifications