अक्षय कुमार को किया था रिजेक्ट.. अब फाइनली बनेगी जोड़ी.. 2019 धमाका
कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि साजिद खान की फिल्म हाउसफुल 4 में कृति सैनन को फाइनल कर लिया है। जी हां, फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज नहीं.. बल्कि अक्षय कुमार के अपोजिट कृति सैनन दिखेंगी। कोई शक नहीं कृति इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
'लोग मुझे आज भी सलमान, शाहरुख की हीरोइन ही कहते हैं..'
लेकिन बता दें, 3 साल पहले कृति सैनन अक्षय कुमार की एक फिल्म रिजेक्ट कर चुकी हैं। दरअसल, साल 2015 में अक्षय कुमार ने उन्हें अपनी फ़िल्म सिंह इज़ ब्लिंग के लिए चुना था, मगर कृति ने बीच में ही फिल्म छोड़ दी और सिंह इज ब्लिंग में उनकी जगह ली एमी जैक्सन ने।

दिलचस्प बात यह है कि अक्षय की सिंह इज़ ब्लिंग को रिजेक्ट कर कृति ने शाहरुख खान की फ़िल्म दिलवाले को चुना था। जिसमें उनकी जोड़ी वरूण धवन के साथ बनी थी। बहरहाल, अब 3 सालों के बाद.. कृति और अक्षय कुमार फाइनली साथ आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications