OUCH.. इधर फिल्म हुई फ्लॉप.. उधर हाथ से गई 'टाईगर' सीक्वल!
अफवाहों की मानें तो बागी 2 की कास्टिंग को लेकर कृति सैनन अपने डेब्यू को-स्टार टाईगर श्राफ और साजिद नाडियावाला से काफी खफा हैं।
निर्माता- निर्देशक साजिद नाडियावाला ने फिल्म 'हीरोपंती' से दो नए चेहरों को बॉलीवुड में एंट्री दी थी.. टाईगर श्राफ और कृति सैनन.. फिल्म हुई हिट और दोनों एक्टर्स की किस्मत चमक गई। वहीं, अब साजिद टाईगर के साथ नई फिल्म 'बागी 2' से धमाका करने वाले हैं।
''अच्छा है.. अब हम दबंग 3 के लिए एक अच्छा नया डाइरेक्टर ढूढ़ेंगे....''
अफवाह थी कि इस फिल्म से टाईगर और कृति की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने आएगी। लेकिन फिल्म में अब कृति नहीं.. बल्कि टाईगर के साथ दिखेंगी उनकी गर्लफ्रैंड दिशा पटानी।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस बात को लेकर कृति सैनन.. टाईगर और साजिद नाडियावाला से काफी खफा हैं। हों भी क्यों ना.. बागी एक हिट फिल्म थी.. लिहाजा उसके सीक्वल से भी कहीं ना कहीं कुछ वैसी ही उम्मीद है। वहीं, कृति की हालिया रिलीज फिल्म राबता भी फ्लॉप रही है।
बागी 2 की बात करें तो.. फिल्म का निर्देशन कोरियोग्राफर-निर्देशक अहमद खान करेंगे| फिल्म 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी। बहरहाल, टाईगर की फिल्मों के अलावा भी 2018 में कई स्टार्स एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। यहां देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications