1-2 किलो नहीं बल्कि पूरे 15 kg वजन बढ़ाएंगी कृति सेनन, जानिए इसके पीछे की वजह
कृति सेनन बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस में से एक हैं। जो अक्सर अपने स्लिम फिगर और हॉटनेस से फैंस को अट्रैक्ट करती हैं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि स्लिम दिखने वाली कृति सेनन वजन बढ़ा रही हैं। जी हां, अपनी आने वाली फिल्म 'मिमी' के लिए वह 15 किलोग्राम वजन बढ़ाएंगी। इस फिल्म के लिए वह फिजिकल ट्रांसफोर्मेंशन पर खास ध्यान दे रही हैं। पंकज त्रिपाठी संग फिल्म 'मिमी' में रोल के मुताबिक खुद को ढाल रही हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो कृति सेनन 'मिमी' फिल्म के चलते 15kg वजन बढ़ाएंगी। फिलहाल वह 56 किलोग्राम की हैं। इस रोल में परफेक्ट दिखने के लिए अब वह नए ट्रांसफोर्मेशन पर ध्यान दे रही हैं। वह खुद इस रोल के बारे में मीडिया से बातचीत कर चुकी हैं और उन्होंने बताया है कि ये रोल एकदम नया और खास है। इस प्रोजेक्ट पर अब पूरा ध्यान दे रही हैं।

'मलंग' के लिए दिशा पटानी नहीं कृति सेनन थी पहली पसंद
हाल में ही दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म मलंग का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस थ्रिलर फिल्म पर फिलहाल सभी की नजरें हैं। फिल्म में दिशा पटानी ने अपनी हॉटनेस से सभी को आकर्षित किया है। लेकिन ये सच है कि पहले दिशा को नहीं बल्कि कृति सेनन को ये रोल ऑफर हुआ था।
डायरेक्टर मोहित सूरी ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि उन्होंने पहले कृति सेनन से बातचीत की थी लेकिन शूटिंग की प्लानिंग थोड़ी फिट नहीं बैठी। जिसके बाद दिशा को फिल्म में कास्ट किया गया।
'कभी ईद कभी दिवाली' फिल्म में सलमान खान के साथ कर सकती हैं रोमांस
हाल में ही सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान किया। 2020 की ईद बुक करते हुए उन्होंने कभी ईद कभी दिवाली नाम की फिल्म का ऐलान किया। अब फिल्मी गलियारे में खबरें तेज है कि सलमान खान के अपोसिट कृति सेनन को कास्ट किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications

